Ticker

7/recent/ticker-posts

नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ को लेकर जदयू ने जारी की जिला प्रभारियों की सूची पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता को औरंगाबाद की जिम्मेदारी

 ‘नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ को लेकर जदयू ने जारी की जिला प्रभारियों की सूची

पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता को औरंगाबाद की जिम्मेदारी


सीतामढ़ी। आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद – जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर जनता दल (यू) ने विभिन्न जिलों के लिए मुख्य वक्ताओं एवं कार्यक्रम प्रभारियों की संशोधित सूची जारी की है। पार्टी की ओर से सभी जिलों में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 

जारी सूची में पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता को औरंगाबाद जिले का मुख्य वक्ता बनाया गया है। उन्हें औरंगाबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारी दिए जाने से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

पार्टी की ओर से जारी सूची में औरंगाबाद के लिए डॉ. रंजू गीता के नाम के साथ उन्हें ‘मुख्य वक्ता’ के रूप में दर्शाया गया है। उनके साथ सुप्रिया रानी, महिला प्रभारी दक्षिण बिहार को कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


गौरतलब है कि जदयू की ओर से 2 अक्टूबर को बिहार के सभी जिलों में ‘नीतीश संवाद – जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं की 20 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़े अनुभवों को सामने रखने की योजना है। 19 सितंबर को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी हुई थी। 


जदयू की समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान पार्षद शिवरानी देवी प्रजापति सहित पार्टी के कई नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम को सभी जिलों में व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारियों पर चर्चा की गई। 

डॉ. रंजू गीता को औरंगाबाद की जिम्मेदारी मिलने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। अब 2 अक्टूबर को औरंगाबाद में होने वाले कार्यक्रम में जीविका के 20 वर्षों के सफर और महिलाओं के आर्थिक-सामाजिक सशक्तीकरण से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments