डुमरा अंचल कार्यालय में महिला लिपिक और नजीर में मारपीट, चप्पल फेंकने का वीडियो वायरल
सीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय में बुधवार को महिला लिपिक विमल कुमारी और नजीर प्रकाश कुमार झा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ने एक-दूसरे पर चप्पल भी फेंकी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद ‘वास्कीत पर्चा’ से संबंधित पत्र रिसीव करने को लेकर शुरू हुआ था। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी।
#Sitamarhi #Dumra #SitamarhiNews #ViralVideo #DumraAnchal #BiharNews #सीतामढ़ी #डुमरा #सीतामढ़ीप्राइमन्यूज़


0 Comments