लोकनाथपुर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन
बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव से रविवार को एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर बहुरबन निवासी रोहित कुमार ने बाजपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.
आवेदन के अनुसार, रोहित कुमार अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस XTEC मोटरसाइकिल से लोकनाथपुर गए थे. उन्होंने बाइक गांव से पश्चिम सड़क किनारे खड़ी की थी. करीब दोपहर 2:30 बजे वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली. इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिल सका.
आवेदन में बताया गया है कि चोरी गई मोटरसाइकिल काले-नीले रंग की है और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR30AK3386 है. बाइक रोहित कुमार की मां सीता देवी के नाम से बताई गई है.
रोहित कुमार ने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए खोजबीन करने की मांग की है.
#हैशटैग
#सीतामढ़ीप्राइम_न्यूज़ #बाजपट्टी #बाइकचोरी #सीतामढ़ी #लोकनाथपुर

0 Comments