Ticker

7/recent/ticker-posts

सीतामढ़ी: पुपरी में किराये के मकान में फं**दे से लटका मिला युवक का श**व, बहन ने लगाया पत्नी पर ह**त्या का आरोप!

 Sitamarhi Prime News

🔴 सीतामढ़ी: पुपरी में किराये के मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, बहन ने लगाया पत्नी पर हत्या का आरोप!


पुपरी (सीतामढ़ी): नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में शनिवार को एक किराये के मकान से 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता बरामद हुआ। मृतक की पहचान अररिया जिले के शिवनगर निवासी रामू दास के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुपरी एसडीपीओ सुनीता कुमारी, थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए।

मृतक पिछले दो वर्षों से अपनी पत्नी ज्योति कुमारी के साथ यहां किराये पर रह रहा था। पत्नी का कहना है कि चंदन नशे का आदी था, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद रहता था और वह चार दिनों से मायके में थी। वहीं दूसरी ओर, मृतक की बहन आरती कुमारी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि चंदन की पत्नी और उसके भाई ने मिलकर गला दबाकर हत्या की और फिर शव को फंदे से लटका दिया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Hashtags: #SitamarhiPrimeNews #Sitamarhi #Pupri #CrimeNews #BiharPolice #SitamarhiPolice #BreakingNewsBihar #PupriNews #BiharNews

Post a Comment

0 Comments