काशी के अन्नक्षेत्र पहुंचा भूखा शाहिद, चा**कू मिलने पर मचा हड़कंप
वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें भूख और गरीबी की वजह से एक मुस्लिम युवक अन्नपूर्णा मंदिर स्थित अन्नक्षेत्र पहुंच गया. मुगलसराय क्षेत्र निवासी शाहिद जमाल सुबह करीब आठ बजे घर से पैदल निकला था. भूख लगने पर वह मंदिर परिसर स्थित अन्नक्षेत्र में भोजन करने पहुंचा.
इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर मुस्लिम टोपी पहने शाहिद पर पड़ी. तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद होने पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हड़कंप मच गया. शाहिद को पूछताछ के लिए दशाश्वमेध थाने ले जाया गया.
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि बरामद चाकू सब्जी काटने वाला था. शाहिद ने बताया कि वह विभिन्न आयोजनों में सब्जी काटने का काम करता है और इसी उद्देश्य से घर से चाकू लेकर निकला था. उसने यह भी बताया कि वह पहले भी अन्नपूर्णा मंदिर के अन्नक्षेत्र में भोजन कर चुका है और वहां भरपेट भोजन मिलने के कारण दोबारा पहुंचा था.
जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले की पुष्टि की. बताया गया कि शाहिद को थाने में बैठाया गया और उसके लिए अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र से भोजन भी मंगवाया गया.
#सीतामढ़ीप्राइमन्यूज़ #Varanasi #Kashi #AnnapurnaTemple #AnnapurnaAnnakshetra #Dashaashwamedh #VaranasiNews #UPNews #ViralNews #Humanity


0 Comments