Ticker

7/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने पर जोर

 राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने पर जोर।


बाजपट्टी प्रखंड की पिपराही पंचायत में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं समुदाय के लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर ‘सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सीडीपीओ सुचेता कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति समुदाय की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला.


उन्होंने कहा कि खिलौना, खेल सामग्री, पुस्तक, सेवा एवं श्रमदान के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाया जा सकता है. मुखिया ललित कापर एवं पंचायत समिति सदस्य द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को फुटबॉल व पुस्तक आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई. कार्यक्रम में एलएस ममता कुमारी, वसुंधरा कुमारी, मधुमिता कुमारी, आशा, जीविका दीदी, शिक्षक, सेविका, वार्ड सदस्य, LEO, NGO अदिति संस्था सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे.

Post a Comment

0 Comments