बाजपट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में अपहृत युवक और युवती को किया सकुशल बरामद
बाजपट्टी थाना पुलिस को गुरुवार को दर्ज पुराने मामलों के निष्पादन में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक और युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।
बरामद किए गए लोगों में हसनपुर बरहरवा निवासी मोहम्मद सरफराज उर्फ उजाले तथा बथनाहा थाना क्षेत्र की गीतांजलि कुमारी शामिल हैं।
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मामले अलग-अलग कांडों से जुड़े हैं और काफी पुराने थे। पुलिस टीम लगातार इनकी खोजबीन में जुटी हुई थी। अंततः दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
#Bajpatti #Sitamarhi #SitamarhiPolice #BiharPolice #CrimeUpdate #BreakingNews #BajpattiNews #PoliceAction

0 Comments