Ticker

7/recent/ticker-posts

नेपाल से शराब लाकर जा रहा युवक गिर*फ्तार, श*राब व स्कूटी बरामद

 नेपाल से शराब लाकर जा रहा युवक गिरफ्तार, शराब व स्कूटी बरामद


बाजपट्टी : पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब लेकर स्कूटी से रुन्नीसैदपुर की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान सागरी औराई थानाक्षेत्र के लक्ष्मेश्वर शर्मा,  35 वर्ष के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके पास से McDowells No-1 की 27 बोतल शराब और Himalayan Dragon Strong Beer की 17 बोतल बरामद हुई. कुल 18.625 लीटर शराब जब्त की गई. मौके से शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की गई. आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह पुलिसिया कार्यवाही सअनि रामाकांत चौधरी ने पुलिस बल के सहयोग से की. वही घटना का अनुसंधान सअनि अनामुद्दीन खान कर रहे है.

Post a Comment

0 Comments