सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़
बाजपट्टी ब्रह्मा कुमारी केंद्र में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
बाजपट्टी: प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बाजपट्टी सेवा केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की झांकी का उद्घाटन बाजपट्टी अंचल अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने किया.
समारोह में बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें राधा-कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही. उपस्थित श्रद्धालुओं ने बच्चों को तिलक लगाया, माखन-मिश्री का भोग अर्पित किया और आरती उतारी.
सीतामढ़ी केंद्र प्रभारी बीके वंदना बहन ने मन और आत्मा की पवित्रता पर जोर दिया, जबकि बाजपट्टी केंद्र प्रभारी बीके रेणु बहन ने श्रीकृष्ण के सोलह कला संपूर्ण व आध्यात्मिक स्वरूप पर प्रकाश डाला. इस दौरान श्रद्धालु भक्ति भजनों पर झूमते नजर आए. मौके पर डॉ. रेणु चटर्जी, बीके अमोद, पुरुषोत्तम कुमार और शिक्षक नागेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे.
#SitamarhiPrimeNews #BajpattiNews #Janmashtami2024 #BrahmaKumaris #SitamarhiUpdates #KrishnaJanmashtami

0 Comments