Ticker

7/recent/ticker-posts

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौ-*त, जांच में जुटी पुलिस, बेला थाना क्षेत्र के बिशनपुर टोला की घटना

 संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस,

बेला थाना क्षेत्र के बिशनपुर टोला की घटना 



परिहार  - बेला थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पास स्थित बिशनपुर टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। मृतक की पहचान बिशनपुर टोला निवासी फुलगेन सहनी के 23 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से सौतेली मां अपने दो बच्चों के साथ फरार है। रंजीत की मौत के बाद उसकी सौतेली मां का यौ घर से अचानक गायब हो जाना संदेह पैदा कर रहा है। ग्रामीण इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। प्रभारी थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच अलग-अलग बिंदुओं से की जा रही है। सच शीघ्र सामने आएगा। जानकारी के मुताबिक मृतक रंजीत की सगी मां बचपन में ही किसी दूसरे आदमी से शादी कर चली गई। पिता फुलगेन सहनी ने रंजीत एवं उसके भाई को पाला - पोसा। बाद में फुलगेन ने भी नीतू देवी नामक महिला से शादी कर ली। जिससे दो बच्चे पैदा हुए। फिलहाल फुलगेन एवं उसका एक बेटा पंजाब कमाने गया हुआ है। रंजीत भी विदेश कमाने गया था। करीब 15 दिन पहले वह विदेश से लौटा था। तब से वह अपनी सौतेली मां के साथ ही घर में रहता था। शुक्रवार की रात सभी खाना खाकर सोने चले गए। शनिवार की सुबह देर तक नहीं जगने पर पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा। वहां रंजीत की लाश पड़ी थी। तथा सौतेली मां बच्चों के साथ गायब थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

Post a Comment

0 Comments