Ticker

7/recent/ticker-posts

रुन्नीसैदपुर डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, समाज निर्माण का लिया संकल्प

 रुन्नीसैदपुर डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, समाज निर्माण का लिया संकल्प

रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी):

स्थानीय राजकीय डिग्री महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने की।

संबोधन के दौरान प्राचार्य डॉ. कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज व राष्ट्र के भविष्य के सच्चे निर्माता होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण में गुरुओं की भूमिका को सर्वोपरि बताया।


कार्यक्रम में डॉ. अंजलि, डॉ. प्रणव, डॉ. दीपशिखा, डॉ. अपराजिता, डॉ. मेधा, डॉ. पावेल, डॉ. पराग एवं डॉ. बरुण ने विचार रखे और शिक्षा को नैतिक व बौद्धिक विकास का आधार बताया। मंच संचालन करते हुए डॉ. आदित्य पाठक ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को रेखांकित किया।


मौके पर कॉलेज कर्मी श्यामसुन्दर यादव व आशीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने शिक्षा के जरिए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments