बबूरबन में 10 घरों में चोरी: एक ही रात लाखों के जेवर व नकदी ले उड़े चोर
बाजपट्टी (सीतामढ़ी). क्षेत्र के बबूरबन गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक साथ 10 घरों में हाथ साफ कर दिया. घटना रात 12 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. सबसे ज्यादा नुकसान राम इकबाल महतो के घर हुआ. चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरों का ताला तोड़कर 1.60 भर चांदी के जेवर व तीनों बहुओं के करीब पांच भर सोने के गहने लेकर फरार हो गए.
इसके अलावा चोरों ने अशोक मुखिया, श्याम महतो, गनौर महतो, अगनु महतो, लक्ष्मण मुखिया, राजेंद्र रावत, राजाराम रावत, पप्पू रावत और योगेंद्र रावत के घरों को भी निशाना बनाया. इनमें से कुछ गृहस्वामी परदेस रहते हैं, जबकि अधिकांश घरों में लोग सोए हुए थे. सभी घरों से नकदी, जेवर व कीमती कपड़े चोरी हुए हैं. कुल मिलाकर लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी बताई जा रही है.
सूचना मिलते ही रात करीब 3 बजे गश्ती दल के पीटीसी सरोज कुमार और रवि कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.
#SitamarhiNews #Bajpatti #Baburban #CrimeNews #TheftCase #BiharNews #SitamarhiPolice #BreakingNews #LocalNews #CrimeUpdate

0 Comments