बाजपट्टी में दर्दनाक सड़क हादसा: इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, दो अन्य गंभीर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बाजपट्टी में दर्दनाक सड़क हादसा: इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, दो अन्य गंभीर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुरवा में बीते बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल 60 वर्षीया कमली देवी की पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं हादसे में घायल राम परी देवी का सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है.
इसके अलावा रोहन कुमार नामक बालक के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं. परिजनों का आरोप है कि घटना को लेकर शुक्रवार को थाने में आवेदन दिया गया था, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. बाद में जितेंद्र कुमार एवं धीरज कुमार सिंह के मौके पर पहुंचकर समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया.
#SitamarhiNews #Bajpatti #RoadAccident #SitamarhiPrimeNews #BiharNews


0 Comments