Ticker

7/recent/ticker-posts

126 लीटर नेपाली शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बाजपट्टी: 126 लीटर नेपाली शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार


सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना अंतर्गत रसलपुर पिकेट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रसलपुर नर्सरी के समीप से एक शराब तस्कर को दबोचा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्लैमर बाइक (BR06BQ-1394) सवार नीतीश कुमार (निवासी: हनुमाननगर, सुरसंड) को खदेड़कर पकड़ा। तलाशी के दौरान दो बोरे और एक बैग से 420 बोतल (कुल 126 लीटर) नेपाली गौरव सौंफी शराब बरामद की गई। मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 265/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर निशांत कुमार कर रहे हैं।

#Sitamarhi #Bajpatti #SitamarhiPolice #BiharLiquorBan #SitamarhiPrimeNews #CrimeNews #BiharPolice

Post a Comment

0 Comments