Ticker

7/recent/ticker-posts

शादी से पहले घर में चोरी, छह लाख के गहने व 40 हजार नकद ले गए चोर

 शादी से पहले घर में चोरी, छह लाख के गहने व 40 हजार नकद ले गए चोर



बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बनगांव गोट निवासी शानिच्चर बैठा के घर गुरुवार की देर रात चोरों ने करीब छह लाख रुपये के गहने-आभूषण, 40 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल चोरी कर लिए. घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई गई है. गृहस्वामी के पुत्र रामबाबू कुमार की 25 नवंबर को शादी है और घर में पेंट-पोचारा का काम चल रहा था. इसी दौरान घर में रखी सीढ़ी के सहारे छत के रास्ते चोर अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर में पुत्री प्रतिभा कुमारी समेत शादी में आए रिश्तेदारों के गहने भी रखे थे, जिन्हें चोर ले गए. सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची. थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के प्रयास से श्वान दस्ता भी बुलाया गया. सअनि सरोज कुमार ने श्वान दस्ते की मदद से जांच की. गृहस्वामी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

Post a Comment

0 Comments