Ticker

7/recent/ticker-posts

बाजपट्टी: पैरेंट चॉइस पब्लिक स्कूल, रायपुर बाजार व बासुदेवपुर रसलपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

 बाजपट्टी: पैरेंट चॉइस पब्लिक स्कूल, रायपुर बाजार व बासुदेवपुर रसलपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य. सत्य प्रकाश के संबोधन से हुआ। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, त्याग, सादगी, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया. 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, त्याग एवं संघर्ष को याद किया तथा देश की आजादी में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए. 

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं खदीजा खातून , जैनब खातून, करीना कुमारी, दिव्या कुमारी, अंशिका कुमारी एवं संध्या कुमारी तथा छात्र अशोक कुमार एवं अनमोल कुमार ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए. चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. विद्यार्थियों के वक्तव्यों में गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के संदेश तथा शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन एवं “जय जवान, जय किसान” के संदेश को विशेष रूप से रेखांकित किया गया. 

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, नागेंद्र ठाकुर, नीतू कुमारी, सोनम प्रिया, ईशा कुमारी, नीतू ठाकुर, शिवानी कुमारी,मनीषा कुमारी, सोनी कुमारी, अंजली ठाकुर, चंचला देवी, सोहेल सर,  पूजा मैम, रीमा मैम ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक सर ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया. इसके साथ ही कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ.

Post a Comment

0 Comments