वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा: 13 मासूमों की डूबने से मौत, एक ही परिवार की 7 बच्चियां शामिल; पीएम मोदी और सीएम सम्राट ने की मुआवजे की घोषणा
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर अंतर्गत रामपुर श्यामचंद पंचायत में एक भीषण नाव हादसा पेश आया है। श्राद्ध का भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव बीच धार में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 13 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 7 बच्चियां एक ही परिवार की बताई जा रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य कर लोगों को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने 13 बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
#VaishaliBoatAccident #BiharNews #Raghopur #BoatAccident #SitamarhiPrimeNews #BiharAccident #Vaishali #BreakingNews
Vaishali boat accident, Raghopur boat tragedy, Bihar boat capsized, 13 dead in Vaishali, Rampur Shyamchand, Sitamarhi Prime News, Bihar breaking news, PM Modi compensation, Samrat Choudhary

0 Comments