Ticker

7/recent/ticker-posts

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौ**त की खबर, कई घायल

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर, कई घायल


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। गिरीश पार्क थाना क्षेत्र के चोरबागान स्थित सारदा पार्क दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार, 17 अक्टूबर की रात करीब 7:40 बजे भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि बारिश के बीच पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। बारिश से बचने के लिए लोग पंडाल के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान निकास द्वार के पास अफरा-तफरी मच गई।


कोलकाता पुलिस के एसीपी कुणाल अग्रवाल के अनुसार, हादसे के बाद घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी में करीब 35 लोगों को अस्पताल ले जाने की बात सामने आई। घटना के बाद पंडाल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#Kolkata #KolkataStampede #DurgaPuja #WestBengalNews #GirishPark #Chorbagan #KolkataNews #कोलकाता #गिरीशपार्क #चोरबागान #दुर्गापूजा #भगदड़ #सीतामढ़ीप्राइमन्‍यूज़


कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़, गिरीश पार्क भगदड़, चोरबागान हादसा, गिरीश पार्क कोलकाता, चोरबागान सारदा पार्क, कोलकाता में कई घायल, दुर्गा पूजा हादसा 2026, पश्चिम बंगाल ताजा खबर, Kolkata Durga Puja Stampede, Girish Park News, Chorbagan News, Kolkata Latest News, Sitamarhi Prime News

Post a Comment

0 Comments