सोनबरसा: भुतही पुलिस की कार्रवाई, चोरी की दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार
सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ | सोनबरसा
सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर भुतही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार के नेतृत्व में एनएच-22 स्थित फूलकाहां मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ा.
गिरफ्तार युवकों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के समोली टोला, वार्ड संख्या-1 निवासी सुशील पटेल के पुत्र साजन कुमार तथा बथनाहा थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर, वार्ड संख्या-2 निवासी मो. नसीम शेख के पुत्र मो. उमर राजा के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, साजन कुमार के पास से बजाज पल्सर और मो. उमर राजा के पास से हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की गई. जांच में दोनों बाइक चोरी की पाई गईं. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों से आवश्यक कागजात रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.
#SitamarhiNews #SonbarsaNews #BiharPolice #CrimeNews #BikeTheft #सीतामढ़ीप्राइम न्यूज़

0 Comments