Ticker

7/recent/ticker-posts

जेएनवी सीतामढ़ी में वीएमसी की बैठक, 14 विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर

 जेएनवी सीतामढ़ी में वीएमसी की बैठक, 14 विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर


सीतामढ़ी. पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सीतामढ़ी में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्राचार्य सह सदस्य सचिव सच्चिदानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति व अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी.

बैठक में विद्यालय के विकास और सुरक्षा से जुड़े 14 प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई. इसमें बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढ़ाने, सोलर व मास्ट लाइट लगाने, नंगे तारों को इंसुलेटेड तारों में बदलने, छात्राओं के लिए वॉलीबॉल व छात्रों के लिए बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण करने, चार नई प्रयोगशालाओं के कमरों के निर्माण, उदयगिरि हॉस्टल से मेस तक सड़क निर्माण, 60 केवीए जनरेटर की व्यवस्था, एनसीसी इकाई की शुरुआत और नियमित स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर के भ्रमण जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे.

मौके पर स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. फ़ैज़ा ताहिर, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रतिनिधि, वरिष्ठ शिक्षक युगल किशोर चौधरी, अभिभावक प्रतिनिधि सोनी देवी और राम विनय पासवान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

#SitamarhiNews #JNVsitamarhi #SitamarhiPrimeNews #BiharNews #DDCsitamarhi #EducationNews #PMSCSchool

Post a Comment

0 Comments