सरकारी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली एकता की शपथ
राजकीय डिग्री महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने ली शपथ
रुन्नीसैदपुर. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर उन्होंने राष्ट्रीय एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया. डॉ. मेधा सिंह ने मंच संचालन किया. डॉ. भोला नाथ ने आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान पर विचार रखे. वहीं डॉ. कुमारी अपराजिता ने उनके योगदान को याद किया.
इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की आधिकारिक शपथ दिलाई. कार्यक्रम में डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. वरुण कुमार मांझी, डॉ. आदित्य पाठक, डॉ. पराग पावन, डॉ. अंजलि एवं डॉ. डी. त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे.
#NationalUnityDay #SardarVallabhbhaiPatel #RashtriyaEktaDiwas #Sitamarhi #Runnisaidpur #BiharNews
राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, राजकीय डिग्री महाविद्यालय रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी समाचार, राष्ट्रीय एकता शपथ, बिहार शिक्षा समाचार, कॉलेज कार्यक्रम, Sitamarhi Prime News

0 Comments