सीतामढ़ी में कांग्रेस का पैदल मार्च, वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली के समर्थन में उठाई आवाज
सीतामढ़ी. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली के समर्थन में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर में पैदल मार्च निकाला गया. कारगिल चौक तक निकाले गए मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा और संविधान की प्रति लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
मार्च में शामिल पूर्व जिला उपाध्यक्ष सीताराम झा, प्रमोद कुमार नील, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार काजू, मो. शम्स शाहनवाज, रितेश रमण सिंह, प्रो. राज कुमार गुप्ता और ऋतु ठाकुर ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए देशवासी राहुल गांधी के साथ खड़े हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर के नाम पर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का भी आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की.
मौके पर धीरज सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, सोहन प्रसाद, अमजद खान, जैनेन्द्र कुमार, वेदांशु सिंह, शिपु कुमार, नंदन कुमार पासवान, पंकज कुमार, सेराज अहमद, तनवीर खान, सत्येंद्र सिंह, रोहित कुमार दास, अभयकान्त सिंह और नसीम खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
#Sitamarhi #SitamarhiNews #BiharNews #Congress #RahulGandhi #VoteChorGaddiChhod #VoteBachaoDeshBachao #CongressMarch #BiharCongress #PoliticalNews #SitamarhiPrimeNews #BreakingNews
सीतामढ़ी समाचार, सीतामढ़ी कांग्रेस, राहुल गांधी, वोट बचाओ देश बचाओ महारैली, कांग्रेस पैदल मार्च, कारगिल चौक सीतामढ़ी, जिला कांग्रेस कमेटी, बिहार राजनीति, एसआईआर विवाद, मतदाता सूची, सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़



0 Comments