राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित, पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने आयोजित किया सम्मान समारोह एवं विचार संगोष्ठी
सोनबरसा. राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में भुतही के पूर्व मुखिया मनोज कुमार के द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य विषय 'लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता की भूमिका एवं पत्रकारों का सम्मान' रहा.
इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे विनोद कुमार, ललन कुमार, अरुण कुमार, मो. मनीर एवं मो. कमर अख्तर को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. पत्रकार समाज का आईना होते हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से आम जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं.
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों के प्रकाशन और प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को उजागर करने और व्यवस्था को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने का सशक्त माध्यम है. निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद को मजबूत करती है. पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज के सामने सच्चाई उजागर करते हैं.
#राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस #पत्रकार_सम्मान_समारोह #सोनबरसा #भुतही #पत्रकारिता #SitamarhiPrimeNews
राष्ट्रीय प्रेस दिवस, सोनबरसा समाचार, भुतही समाचार, मनोज कुमार, पत्रकार सम्मान समारोह, पत्रकार विचार संगोष्ठी, लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका, सीतामढ़ी न्यूज़, बिहार समाचार



0 Comments