Ticker

7/recent/ticker-posts

आय से अधिक संपत्ति मामले में बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी

 आय से अधिक संपत्ति मामले में बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी


सीतामढ़ी। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मो अफजल आलम के सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर स्थित चार ठिकानों पर गुरुवार को तलाशी अभियान चलाया।

बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मोहम्मद अफजल आलम दिसंबर 2021 में पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित होने के बाद बाजपट्टी के प्रखंड प्रमुख बने। उन पर पद का दुरुपयोग कर भ्रष्ट तरीके से ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

इस संबंध में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 33/26, दिनांक 18 नवंबर 2026 को धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथासंशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशेष न्यायालय निगरानी, मुजफ्फरपुर से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद चार ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

तलाशी बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा स्थित पैतृक मकान, हरपुरवा स्थित निजी मकान, बाजपट्टी स्थित प्रखंड प्रमुख के सरकारी कार्यालय तथा मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव स्थित निजी आवास/ठिकाने पर की गई।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक प्राप्त सूचना के आधार पर मोहम्मद अफजल आलम के खिलाफ ज्ञात आय के वैध स्रोतों से 1,25,03,500 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है। यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 259.94 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि तलाशी की विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी।


#Sitamarhi #Bajpatti #BreakingNews #SitamarhiNews #BiharNews #Raid #BiharPolice #CorruptionNews

सीतामढ़ी, बाजपट्टी, प्रखंड प्रमुख, छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति, डीएसपी, बिहार निगरानी जांच, चल अचल संपत्ति, Sitamarhi Prime News

Post a Comment

0 Comments