Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

टीकाकरण अवश्य करवाएं । भ्रांति में न पड़ें - अजय। यादव

 🙏जय यादव   जय माधव   जय श्री कृष्णा🙏


सेवा में,

सम्मानित प्रदेश पदाधिकारीगण, कार्यकारणी सदस्य, जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, एवं पंचायत अध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा, बिहार।


विषय:- बिहार प्रदेश में  "कोविड-19 टीकाकरण" के खिलाफ समाज में जो गलत भ्रांतियां फैलायी गयी है उसके विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाए जाने के संबंध में।



मान्यवर,

            आशा करता हूं कि आप सभी स्वस्थ्य एवं प्रसन्न होंगे। जैसा कि आप सभी जानते है कि पिछले एक वर्ष से कोरोना महामारी के प्रकोप से पूरे देश में त्राहिमाम मचा है। लाखों व्यक्तियों की जान कोरोना से चली गयी है। यादव समाज ने भी कई प्रमुख व्यक्तियों को खोया है। आने वाले कुछ महीनों के बाद विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की बात की जा रही है, ऐसे में कोरोना महामारी से बचाव सिर्फ वैक्सीन ही है। इसी संदर्भ में संज्ञान लेते हुए आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह जी "गुरु जी" ने यादव महासभा के सभी जिम्मेदार व्यक्तियों से आग्रह किए है की देश में चल रहें वैक्सिनेशन अभियान में सहयोग करें। 

             अतः सभी प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला, प्रखंड, पंचायत अध्यक्ष को निर्देश दिया जाता है कि निम्न दिशा निर्देशों के अनुसार पंचायत स्तर तक "कोविड-19 टीकाकरण" जागरूकता अभियान चलाएं:-


1.जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पंजीकरण एवं स्लॉट बुकिंग की सुविधा मुहैया करवायी जाय।

2.टीकाकरण के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान चलाया जाय।

3.सामुहिक टीकाकरण के लिए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय।

4.वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग व्यक्तियों को टिका लगवाने में विशेष सहयोग किया जाय।

5.टीकाकरण अनुसूची को संप्रेषित करने और डाटा बेस बनाए रखने के लिए तकनीकी सहायता टीम बनाया जाय।


आइये हम सभी मिलकर प्रदेश हित एवं समाज हित में इस वैक्सिनेशन के महाभियान में अपना-अपना बहुमूल्य योगदान दें।


🙏🌹Welcome🌹🙏

All INDIA YOUTH YADAV MAHASABHA, BIHAR

Virtual meeting,

To join the meeting on Google Meet, click this link: 

https://meet.google.com/bza-hnqq-hjv 

 

Or open Meet and enter this code: bza-hnqq-hjv



Date & Time: 20/06/2021, 11:00 AM


   🌷शुभकामनाओं सहित🌷

                          भवदीय

               ई.अजय कुमार यादव

                      प्रदेश अध्यक्ष

अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा, बिहार।


प्रेषित:-

1.राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव महासभा  आदरणीय डॉ उदय प्रताप सिंह जी "गुरु जी"

2. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यादव महासभा श्री सत्यप्रकाश यादव जी

3.प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव यादव महासभा श्री प्रमोद चौधरी जी

4.राष्ट्रीय महासचिव यादव महासभा श्री दिनेश यादव जी

5.राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा यादव महासभा श्री प्रदीप बेहरा जी

6.राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा यादव जी

7.राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य यादव महासभा श्री प्रवीण यादव जी

8.बिहार युवा यादव महासभा प्रभारी श्री पवन यादव जी

9.बिहार प्रदेश अध्यक्ष यादव महासभा श्री सच्चिदानंद सिंह यादव जी

10.झारखंड युवा यादव महासभा प्रभारी श्री श्यामनंदन कुमार यादव जी

11.झारखंड यादव महासभा कोऑर्डिनेटर श्री राम आशीष यादव जी

12.बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. प्रो. रूबी यादव जी

Post a Comment

0 Comments