Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

जानकी नगर कुष्ठ कॉलोनी के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्यों का जायजा लेते अंचलाधिकारी चंद्रजीत प्रकाश. साथ में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज भी मौजूद रहे.

जानकी नगर कुष्ठ कॉलोनी के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्यों का जायजा लेते अंचलाधिकारी चंद्रजीत प्रकाश. साथ में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज भी मौजूद रहे.


लखनदेई नदी में आई बाढ़ ने शहर से सटे जानकी नगर कुष्ठ कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया है। मानसून में हो रही भारी बारिश के बावजूद ये परिवार प्लास्टिक के त्रिपाल डालकर रेलवे ट्रैक के किनारे गुजर बसर करने को मजबूर हैं। रविवार सुबह सीतामढ़ी युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज ने इन परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना और एसडीओ सदर व अंचलाधिकारी डुमरा से बात कर बाढ़ पीड़ित परिवारों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल एवं फ़ूड पैकेट्स के इंतजाम की मांग की। 


इसके एक घंटे बाद अंचलाधिकारी डुमरा चंद्रजीत प्रकाश मौके पर पहुंचे। उनके साथ युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज भी थे। अंचलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए नगर पालिका विद्यालय हॉस्पीटल रोड एवं मेहसौल ओपी के समीप स्थित मध्य विद्यालय में व्यवस्था की जानकारी दी। साथ ही बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। 


युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि बाढ़ से पूरा जिला अस्त-व्यस्त है। लोग परेशान हैं। ऐसे में जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत कार्य करना चाहिए। कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की जानी चाहिए।शम्स ने युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में जी-जान से जुट जाने और बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। 


मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद नील, रंजीत कुमार, संजय सिंह, अफ़रोज़ आलम,तुफ़ैल अहमद, मो.अब्दुल्लाह, सेराज अंसारी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।




जानकी नगर कुष्ठ कॉलोनी के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्यों का जायजा लेते अंचलाधिकारी चंद्रजीत प्रकाश। साथ में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments