Ticker

7/recent/ticker-posts

सेवादल संगठन के विस्तार हेतु जिला कार्यकर्ता बैठक- जिला जदयू

 सेवादल संगठन के विस्तार हेतु जिला कार्यकर्ता बैठक- जिला जदयू




जनता दल यूनाइटेड सेवादल संगठन के विस्तार हेतु आज दिनांक 4 जुलाई 2021 को जिला जनता दल यू, सीतामढ़ी कार्यालय कर्पूरी सभागार में जिला कार्यकर्ता बैठक जिलाध्यक्ष  विजय कुमार पटेल की अध्यक्षता एवं राजीव कुमार के संचालन में संपन्न हुई।                                   


कार्यकर्ता बैठक में बिहार प्रदेश जनता दल यू सेवा दल के अध्यक्ष सर्वजीत  कुमार उर्फ पप्पू कुशवाहा को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए सर्वजीत कुमार उर्फ पप्पू कुशवाहा ,प्रदेश अध्यक्ष, जदयू सेवादल ने कहा कि सेवा दल पार्टी की रीढ़ हैं। जो लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं, सेवादल वैसे लोगों को पहचान कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएगी। आदरणीय मुख्यमंत्री जी अपनी कार्यक्षमता से बिहार का सम्मान पूरे देश में बढ़ाया है।                                  


  बैठक को संबोधित करते हुए सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ,अध्यक्ष जिला जनता दल यू ,सीतामढ़ी ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं का पहला कर्तव्य बनता है संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाना , माननीय मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार के कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना एवं संगठन के शिल्पकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता दल ,यूनाइटेड  आरसीपी बाबू तथा ऊर्जावान माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जी के निर्देशन में जिला, प्रखंड ,पंचायत,बूथ संगठन तक मजबूत करने के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है। सेवादल प्रकोष्ठ के साथियों को विश्वास दिलाना चाहते हैं हर संभव आपके संगठन एवं साथियों को मदद करने को तैयार हूं।                 



जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख वक्ताओं में प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमित विक्रम, प्रदेश नेता डॉ कमलेश कुमार ,धर्म नाथ साहनी, सुजीत कुमार सिंह, रामनरेश कुशवाहा ,संजय प्रसाद, राजेश कुमार, संतोष पटेल ,अजय पटेल ,अभिजीत कुमार, दयानंद सिंह ,राकेश झा ,विनोद पटेल, अजय शाह, मुकेश पटेल ,संजीव प्रसाद , संजीr आलम ,अजय मंडल ,नंदलाल पटेल सहित दर्जनों नेता ने सेवादल प्रकोष्ठ को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments