बनगांव में घर में घुसने का प्रयास कर रहे चोरों का छूटा मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
🚨 बनगांव में घर में घुसने की कोशिश, बदमाशों का छूटा Vivo मोबाइल! पुलिस जांच में जुटी
बाजपट्टी, सीतामढ़ी। थाना क्षेत्र के बनगांव वार्ड-10 में बुधवार की देर रात करीब 11:45 बजे 5-6 अज्ञात बदमाशों ने ओमप्रकाश कुंवर के घर में घुसने का प्रयास किया. खिड़की खटखटाने की आवाज सुनकर गृहस्वामी की नींद खुल गई. परिजनों के जागते ही सभी बदमाश मौके से फरार हो गए.
भागने के दौरान बदमाशों का एक Vivo मोबाइल घर के पास केले के पेड़ के नीचे गिर गया, जो सुबह करीब 8 बजे मिला. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर मोबाइल के आधार पर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी.
📍 स्थान: बनगांव, बाजपट्टी, सीतामढ़ी
#SitamarhiPrimeNews #Sitamarhi #Bajpatti #Bangaon #CrimeNews
कीवर्ड: बनगांव चोरी की कोशिश, बाजपट्टी पुलिस, ओमप्रकाश कुंवर, Vivo मोबाइल बरामद, सीतामढ़ी क्राइम न्यूज, घर में घुसने का प्रयास, पुलिस जांच, बनगांव वार्ड 10


0 Comments