Ticker

7/recent/ticker-posts

सीतामढ़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 लीटर नेपाली शराब और 2 चोरी की बाइक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

 सीतामढ़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 लीटर नेपाली शराब और 2 चोरी की बाइक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार


सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर पिकेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन तस्करों—बिजली कुमार (26 वर्ष, नारायणपुर, पुपरी), रूपेश मंडल (20 वर्ष, चकासा, पुपरी) और सोहिल राम (19 वर्ष, निमाही, बाजपट्टी) को धर दबोचा.

जांच के दौरान दोनों बाइकों की कटी हुई टंकी, सीट के नीचे और एक झोले से कुल 120 बोतल (36 लीटर) नेपाली देशी गौरभ सौंफी शराब बरामद हुई. पुलिस ने दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं. बाजपट्टी थाना कांड संख्या 278/26 के तहत मद्यनिषेध अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान एसआई कुणाल कुमार को सौंपा गया है.

#SitamarhiPolice #BiharPolice #LiquorBanBihar #Bajpatti #CrimeUpdate #BreakingNews

सीतामढ़ी पुलिस, बाजपट्टी थाना, शराब तस्करी, बिहार मद्यनिषेध, नेपाली शराब, रसलपुर पिकेट, बिहार क्राइम, एसआई कुणाल कुमार

Post a Comment

0 Comments