रात को ही दिल्ली से आया था कातिल अकबर
बाजपट्टी: थाना क्षेत्र के पिपराढी वार्ड संख्या पांच निवासी अकबर अली ने शुक्रवार के दिन अपनी पत्नी अफ़रीना खातून की चाकू मारकर हत्या कर दी. उसने उसके पेट मे तीन चाकू मारा.
- इसको लेकर मृतक के पिता रीगा थाना क्षेत्र के भोरहा ग्राम निवासी सेराज अंसारी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि चार वर्ष पूर्व अकबर और अफ़रीना की शादी हुई थी. जिससे मुन्ना नाम का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है.
- गुरुवार की रात अकबर दिल्ली से वापस आया था. वह दिल्ली में मजदूरी का काम किया करता था. स्वभाव से शराबी एवं नशेड़ी था और अक्सर अपनी पत्नी को मारा पीटा करता था. ग्रामीणों की बात माने तो उसे अपनी पत्नी पसंद नहीं थी परंतु उस शुक्रवार की सुबह किसी को नहीं पता था कि आज अफरीना के जिंदगी की आखरी दिन होगा.
- घर में मौजूद उसकी भाभी को भी अकबर ने बुरी तरह पीटा. हत्या करने के बाद जब आसपास खबर फैली तब ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया.
- भोरहा गांव के वर्तमान मुखिया नन्हे अंसारी जो मृतक के चाचा है उन्होंने सरकार से ऐसे निर्दई व्यक्ति को कठोर से कठोर दंड दिए जाने की मांग की है.


0 Comments