Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

नानपुर में मिली लाश । बाजपट्टी के 25 वर्षीय युवक की

 सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के मोहनी बड़का पोखर के पश्चिमी छोड़ से मिली लाश की  हुई पहचान - 



बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के बनगांव पंचायत के बेलहिंया दरबखाना वार्ड नंबर 12 निवासी अबुलतैश उम्र लगभग 25 पिता  अब्दुल रऊफ उर्फ आज़ादी के रूप में हुई है घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में ख़बर आग के जैसे फैल गई है इलाके के लोग सहमें हुए हैं मृत्यु युवक के परिजनों  के द्वारा नानपुर थाना में आवेदन दिया गया है जिसमें  कई लोगों को नामजद किया गया है 

मृतक के पिता का कहना है के  कुछ लोग घर पर आकर कई दिनों से मेरे लड़का को खोज रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानिये क्या है पुरा मामला?

नानपुर थाना क्षेत्र  के मोहनी गौरा बिजली पॉवर हाउस से 200 मीटर दूरी तालाब के किनारे लगभग 25 वर्षीय युवक की लाश की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गयी। हज़ारों की संख्या में  लोग शव को देखने पहुंच गए।लेकिन कोई भी आदमी उस शख्श को पहचान नहीं कर पा रहा है।बताते चलें कि गौरा मठ और पावर सवडविजन के 200 मीटर की दूरी पर वह तालाब है ,जिसके किनारे लाश मिली है।लाश को देखने से ऐसा लगता है कि तेज़ धारदार हतियार से गला काट कर हत्या की गई है।हत्या के पहले हत्यारे और उस युवक के बीच जम कर संघर्ष हुआ है। मृतक युवक के मुंह में कपड़ा भी टूसा हुआ था घटना घटनास्थल पर चाकू,बेल्ट,चश्मा ,एवं बाइक का स्प्रिंग  सहित कुछ और भी सामान मिले हैं ।स्थानीय लोगों में दहशत माहौल बना हुआ  है।कोई कहता है कि किसी राहगीर को सामान लूटने के बाद उसकी हत्या की गई है ।तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं।

नानपुर थाना के एस आई विजय कुमार राम दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर सभी बिंदुओं पर गौर कर रहे हैं।साथ ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी भी चल रही है।

Post a Comment

0 Comments