गोली लगने अफरा तफरी - घटना बैरगिनिया की।
बैरगनिया: थाना क्षेत्र के मसहा आलम गांव में जमीनी विवाद में हुई फायरिंग में मैट्रिक का छात्र सुरेंद्र यादव के पुत्र भूषण कुमार ( 13 वर्ष ) जख्मी हो गए. वही मारपीट में एसपी यादव घायल हो गए. जख्मी दोनो को इलाज के लिये स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षो के बीच हुई मारपीट व गोली चलने की जानकारी मिली है. मौके पर पुलिस को भेजकर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश यादव व राम स्वार्थ राय के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. शनिवार की शाम बच्चो के बीच हुए विवाद में आपस मे मारपीट होने लगा. इसी दौरान किसी ने दो फायरिंग कर दी जिसमे एक नाबालिग को गोली का छर्रा लग गया है. गांव में गोली बारी की घटना के बाद दहशत कायम हो गया है वही दो पक्षो के बीच तनाव बढ़ गया है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण होने के साथ साथ नियंत्रण में है.

0 Comments