एसपी न्यूज़ संवाददाता : एन एच 77 के सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कोरलहिया के समीप मंगलवार को टेम्मु से गिरकर एक महिला की मृत्यु हो जाने का मामला प्रकाश में आया है.
मृतका की प
हचान महिन्दवारा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी बिकाउ राय की पत्नी राजेश्वरी देवी(उम्र- 42 वर्ष लगभग) के रूप में की गयी है.मिली जानकारी के अनुसार रून्नीसैदपुर की ओर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही एक टेम्पो पर सवार उक्त महिला अपने घर गौसनगर जा रही थी.वह रून्नीसैदपुर से किसी बैंक के अपने बैंक खाते से रूपया की निकासी कर अपने घर लौट रही थी.इसी दौरान चलती टेम्पू से उसके हाथ से उसका झोला नीचे गिर गया. इसी पर घबराहट में वह भी टेम्पू से सडक पर गिर गयी.सूचना मिलते हीं महिन्दवारा पुलिस मौके पर पहुंची तथा गम्भीर रूप से जख्मी महिला राजेश्वरी देवी को इलाज के लिये स्थानीय सीएचसी में लाया.जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सीतामढी भेज दिया.

0 Comments