शस्त्र सत्यापन 04, 05 एवम 06 सितंबर2021 को सभी थानों में पूर्वाहन 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक की जाएगी-
सत्यापन नही कराने वाले लाइसेंसधारियों के शस्त्र का लाइसेंस होगा रद्द-
सीतामढ़ी।
जिला दंडाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव द्वारा आगामी पंचायत चुनाव 2021 को लेकर सीतामढ़ी जिला के शस्त्र लाइसेंस धारियों को शस्त्र लाइसेंस की जांच तथा लाइसेंस पर अधारित शस्त्रो के भौतिक सत्यापन हेतु जिले के डुमरा, सीतामढ़ी, बथनाहा, सहियारा, रीगा, मेजरगंज, सोनबरसा, कन्हौली, परिहार, बेला, बैरगनिया, रुनीसैदपुर, पुपरी, बाजपट्टी, नानपुर, सुरसंड, बेलसंड, परसौनी, चोरौत, सुप्पी पुनौरा, महिन्दवारा थाना मुख्यालय में शिविर का आयोजन दिनांक 04, 05, एवं 06 सितंबर को पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। सभी लाइसेंस धारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर प्राधिकृत अधिकारी से अपनी लाइसेंस एवं उस पर आधारित शस्त्रों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे ।वैसे लाइसेंस धारी जो अपने शस्त्रों का निर्धारित तिथि एवं समय पर भौतिक सत्यापन नहीं कराते हैं तो इसे आयुध नियमावली का उल्लंघन समझा जाएगा तथा उनकी शस्त्र लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने अपने आदेश के तहत 22 तेज-तर्रार पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति किया है। उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियो को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि एवम समय पर अपने संबधित थानों में उपस्थित होकर शतप्रतिशत शास्त्रों का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करेंगे,साथ ही संबधित थानाध्यक्ष भी अपने संबधित क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करवाना सुनिश्चित करेंगे।

0 Comments