Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सायकल सवार साइड देने में गिरा नाले में - हुई मौत

बरसाती नाले में डूबने से मौत- 



 रून्नीसैदपुर- बेलसण्ड पथ पर अथरी हाई स्कूल के समीप सङक किनारे बने मनुसमारा नदी के पुरानी धारा के पानी से भरे बरसाती नाला में डूबने से सायकिल सवार करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गयी.घटना बुधवार के देर शाम की है.मृतक की पहचान महिमापुर(रामपुर) गांव निवासी सुभाष चन्द्र सिंह उर्फ चुन्नी सिंह के रूप में की गयी है.मिली जानकारी के अनुसार चुन्नी सिंह सायकिल से महिमापुर से बेलसण्ड की ओर कहीं जा रहे थे.अचानक किसी गाङी से बचने के क्रम में किनारे होने के प्रयास में उनकी सायकिल सङक किनारे बने बरसाती नाले में लुढक गयी तथा गहरे पानी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गयी.राहगीरों ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया.ग्रामीण दौर पङे किन्तु जब तक उन्हें ढूंढ़ पर गहरे पानी से बाहर निकाला गया उनकी मृत्यु हो चुकी थी.ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी.सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढी भेज दिया है.

Post a Comment

0 Comments