Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी पुलिस के कब्जे में - एसपी

 पुलिस को मिली बड़ी सफलता




सीतामढ़ी। जिले में घटित रंगदारी के मामले में जिला पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर सीतामढ़ी एसपी हरकिशोर राय ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि 30 अगस्त को नगर के एक आभूषण विक्रेता अमित कुमार से 70 लाख एवं कांटा चौक भुभैरो के मिठाई दुकानदार से 5 लाख रंगदारी मांगने के मामले को लेकर जिला पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर जांच शुरू किया गया था। जिसमे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कांटा चौक से भिसा जाने वाले सड़क पर अन्य घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के क्रम में तीनों ने रंगदारी के इन दोनों मामले में अपनी सनलिप्तता स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियो में डुमरा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी राजगीर कुमार, सरोज राम और धर्मेंद्र कुमार का नाम शामिल है। तीनो गिरफ्तार अपराधियो के पास से एक कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया गया है। छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष विकास कुमार राय, डुमरा थानाध्यक्ष जनमेजय राय, एस आई चंद्र भूषण सिंह, आरक्षी ओमप्रकाश और गणेश शर्मा के अलावे कई पुलिस बल शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments