स्नान के दौरान डूबने से मौत
सुप्पी: - प्रखंड क्षेत्र के ढेंग बागमती नदी में एक युवती को डूबने से मौत हो गयी है.बताया गया है कि मनियारी पंचायत के बसन्त शेख टोली वार्ड नम्बर 08 निवासी सोनेलाल राम के 18 वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी को रविवार को शाम में नदी में डूबने से मौत हो गया है.उक्त युवती अपने गांव के ही महिलाये के साथ नदी में स्नान कर पूजा करने गयी थी.एक साथ सात महिला नदी में स्नान करने के क्रम में गहरे पानी मे चले जाने के कर डूबने लगा है.सभी एतवार पवनी के अवसर पर नदी में स्नान करने गया था.जिससे स्थानीय लोगो के हल्ला करने पर आस-पास व गांव से लोग पहुच कर सभी को नदी से बाहर निकाला गया है.छह को सुरक्षित निकल लिया गया है.कंचन को निकालने में अधिक देर हो गया था.भारी मस्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया है.जिससे चिकित्सको के पास ले जाया गया.डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है.स्थानीय सांसद प्रतिनिधि आमोद कुमार पिंटू व मुखिया रमीता देवी के प्रतिनिधि बिनय पासवान ने बताया कि परिजन पुलिस को देने व पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव को दाह संस्कार के लिये घर ले गया है.उक्त घटना से गांव में मातम छा हुई है.मृतक के परिजन में हहाकार मचा हुआ है सभी छाती पिट-पिट कर चीत्कार मार रहा है.जिससे गांव में मातम छाये हुआ है.

0 Comments