Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

टेम्पू ड्राइवर की मौत - रून्नी सैदपुर मोरसंड

खड़ी ट्रक से हुई टक्कर




 एन एच-77 के सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के मोरसंड कॉलेज के समीप पूर्व से खङी एक ट्रक में टक्कर मार देने के कारणटेंपो चालक की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी दीपक महतो के 29 वर्षीय पुत्र भरत कुमार के रूप में की गयी है ,जबकि टेंपो पर सवार तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये.दुर्घटना रविवार की देर शाम की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी जख्मी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी नाजुक हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार मोरसण्ड कॉलेज के समीप एक ट्रक बीआर 30 जी 5781 जो मुजफ्फरपुर की ओर से सीतामढी की ओर जा रही थी पूर्व से खड़ी थी.इसी बीच मुजफ्फरपुर की ओर से सीतामढ़ी की ओर जा रही एक टेंपो ने पीछे से ट्रक में ठोकर मार दिया. दुर्घटना के कारण टेंपु चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि टेंपो पर सवार तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये.पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सीतामढी भेज दिया है.

Post a Comment

0 Comments