पिता पुत्र को बंधक बना के लूट ।
सोनबरसा भारत नेपाल सीमा पर इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है. अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार के दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है।जानकारी के सोनबरसा थाना से 500 मीटर की दुरी पर सोनबरसा चौक से उतर वार्ड नंबर 11 निवासी मोहर लाल महतो और उनके पुत्र लाल बाबू महतो के घर में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने अपाचे मोटरसाइकिल से आकर घर में घुसकर लाखों रुपये का सोना , चांदी के जेवरात सहित नकदी लगभग एक लाख पचास हजार रुपए लूट लुट लिए और भाग निकला और गृह स्वामी के भी मोटरसाइकिल भी लेकर भाग निकला इस दौरान अपराधियों ने पिता को बांध दिया और पुत्र को पिस्तौल के वट से बुरी तरह पीटाई जख्मी कर दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल पुत्र को स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय सोनबरसा थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार बथनाहा थाना अध्यक्ष, कन्हौली थाना अध्यक्ष,सिहियारा थाना अध्यक्ष दल बल के साथ पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. सोनबरसा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. हालांकि कितनी लूट हुई है, उसका अब तक खुलासा पीड़ित परिजनों ने नहीं किया है
थानाध्यक्ष ने बताया एसएसबी जवानों के सहयोग से खोजी कुत्ते की मदद से घटनास्थल पर जांच की जा रही है.और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

0 Comments