कोविड प्रोटोकॉल के तहत दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर कल बाजपट्टी आएंगे रंजन---
बाजपट्टी : दिनांक 19 सितंबर 2021 रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बाजपट्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित थी जिसमें आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के उत्तर बिहार प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख अधिवक्ता रंजन कुमार सिंह के सोमवार के दौरे को लेकर तैयारियों का भी जायजा लिया गया. बाजपट्टी प्रखंड के विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि कल दिनांक 20 सितम्बर 2021 को सुबह 8:00 बजे विश्व हिंदू परिषद के उत्तर बिहार प्रांतीय प्रशिक्षण प्रमुख अधिवक्ता रंजन कुमार सिंह कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा के कार्यक्रम के लिए बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आयोजित हिंदू समाज की बैठक में आने वाले हैं. हम सभी कार्यकर्ता उनके आने से बहुत ही उत्साहित है. हम सभी कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही है।कल सुबह हम सभी सुबह 8:00 बजे उनके साथ हिंदू समाज की बैठक करेंगे।मौके पर गोविन्द कुमार, विक्की कुमार, विकाश कुमार, नितेश कुमार, नवीन कुमार, अमन कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.


0 Comments