विधुत सेवा को बेहतर बनाने को लेकर सरकार दृढ़ संकल्पित-डीएम
मो अरमान अली।
सीतामढ़ी।विधुत प्रमंडल कार्यालय मे डीएम सुनील कुमार यादव ने दीप प्रज्वल्लित कर स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ करते हुए डीएम ने कहा की विधुत सेवा को बेहतर बनाने के लिए सरकार दृढ संकल्पित है। उपभोक्ताओं को निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो इसके लिए लगातार सुधारात्मक कार्य किये जा रहे है। इस मीटर को लगने से उपभोक्ताओं को बिल सम्बंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा, वही बिजली की खपत पर नियंत्रण भी होगा। जिले में यह मीटर नि:शुल्क लगाया जायेगा।. शहरी उपभोक्ताओं को इस वर्ष के अंत तक इस प्रोजेक्ट का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। फिर ग्रामीण क्षेत्रो में भी इस मीटर को लगाया जायेगा।स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए मोबाईल फोन की तरह बैलेंस रिचार्ज रखना होगा।स्मार्ट मीटर का रिचार्ज ख़त्म होते ही बिजली नहीं कटेगी। रिचार्ज के लिए उपभोक्ताओं को एक से तीन दिनों का समय दिया जायेगा। रिचार्ज से सम्बंधित उपभोक्ताओं के निबंधित मोबाईल संख्या व ई-मेल पर विभाग के स्तर से संदेश प्राप्त होता रहेगा।इसके तहत पहले चरण में डुमरा, सीतामढ़ी, बेलसंड, बैरगनिया व पुपरी शहरी क्षेत्र के कुल 46949 उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।इस अवसर पर डीडीसी तरनजोत सिंह, अधीक्षण अभियंता रितेश कुमार व स्वामी शरण प्रसाद, कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार, सुजीत कुमार व हिमांशु कुमार समेत कई अभियंता मौजूद थे।

0 Comments