पार्टी द्वारा दिये कर्तव्यों का पालन करूंगी - डॉ रंजू गीता
सीतामढ़ी- पूर्व मंत्री सह प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष डा रंजू गीता मुजफ्फरपुर जिला जदयू की प्रभारी बनाई गई है। जदयू द्वारा प्रत्येक जिला में दो प्रभारी नियुक्त किये गए है, जो जिला में संगठन के मजबूती, पार्टी के कार्यक्रमों एवं पार्टी पदाधिकारियों की कार्यों पर नजर रखेंगे एवं नेतृत्व को फीडबैक देंगे। डा रंजू को नई जिम्मेदारी दिये जाने से कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर है। डा रंजू में कुशल नेतृत्व क्षमता है। वह समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पुरे बिहार में संगठन खडा़ किया था। समाजिक कुरीतियों के खिलाफ बिहार में जन जागरूकता अभियान चलाने में इनकी महत्वपुर्ण भुमिका रही है। माना जा रहा कि इनके मनोनयन से तिरहुत प्रमंडल में जदयू मजबूत होगा।
मुजफ्फरपुर प्रभारी बनाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने विकास पुरूष माननीय मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ललन सिंह, केद्रीय इस्पात मंत्री माननीय आर सी पी सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा, वरीय नेता माननीय वशिष्ट नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष माननीय उमेश कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया। डा रंजू ने कहा कि जिस विश्वास एवं भरोसा से मुझे संगठन की जवाबदेही सौंपी गई मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा, मेहनत एवं लगन के साथ उन कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी । उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बडी़ बात है कि एक महत्वपुर्ण जिला की जवाबदेही सौंपी गई। जदयू बापू, लोहिया, बाबा अंबेडकर के विचारो की पार्टी है। जदयू कर्पूरी ठाकुर के विचार एवं आदर्श पर चलने वाली पार्टी है। जदयू समाजवाद, समाजिक समरसता एवं सामाजिक सदभावना के सिद्धांत के साथ है। मेरी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना होगा। वहीं आम जनों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को पहुंचाना होगा। पंचायत स्तर तक पार्टी के कार्यक्रमों को आयोजित करना भी होगा। बूथ लेवल तक जदयू कार्यकर्त्ताओं को जोड़ना है। मेरा लक्ष्य होगा " बूथ जीतो चुनाव जीतो" अभियान पर मजबूती के साथ क्रियान्यवन कराना।

0 Comments