Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

फिजियोथेरेपी जागरूकता अभियान

 



सोमवार को फिजियोथेरेपी जागरूकता अभियान के चौथे दिन इंडिरा कॉलोनी  डिस्पेंसरी में एसएपीटी इंडिया और पीपीए द्वारा   जरूरतमंद लोगो के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी  कैंप लगाया गया। कैंप का उद्धाटन श्री अरूण सूद जी प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा चंडीगढ ने की। उन्होंने सभी फिजीयोथेरेपीसट को उनके जनजागरण के कार्य के लिए सराहना की व टीम रोटो के अंगदान  अभियान के लिए शुभकामनाऐ दी। इस मौके पर डा0 प्रदीप  सरकार व डा0 उपेंद्र गोस्वामी  ने फिजियोथेरेपी के विषय पर आमजनमानस को जागरूक किया। टीम रोटो द्वारा सभी को अंगदान जैसै महान कार्य के लिए प्रेरित किया गया।श्री अनिरुद्ध उनियाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएपीटी इंडिया ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया व मुख्यत प्रोफेसर ठाकुर, डा0 सुगंधी  व डिस्पेंसरी स्टाफ का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि व एक्सरसाइज- द न्यू मार्डन मेडिसिन को जन जन तक पहुंचाने के लिए एसएपीटी इंडिया संकल्पित है।

Post a Comment

0 Comments