Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बच्चों ने सुना प्रधानमंत्री को लाइव : सुतिहारा

 



सीतामढ़ी। केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर सुतीहारा के बच्चों ने प्रधानमंत्री को सुना मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर के बच्चों तथा शिक्षकों ने शिक्षक पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव टेलीकास्ट को पुरे मनोयोग से सुना | इस अवसर पर देश के शिक्षकों तथा छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालयों के खुलने की ख़ुशी तो है लेकिन हमें कोरोना से बचाव के उपायों को भी नहीं भूलना चाहिए | उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए इसे एक भविष्योन्मुखी नीति करार दिया | शिक्षा के विकास के लिए समाज का सहयोग अथवा जन भागीदारी पर बल देते हुए उन्होंने निजी क्षेत्र को भी इस क्षेत्र में योगदान हेतु आमंत्रित किया | प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के मध्य कई नवीन नीतियों एवं कार्ययोजनाओं की भी घोषणा की और नवीन परिवेश में शिक्षा के क्षेत्र में नवीन चुनौतियों का सामना करने हेतु शिक्षकों को तैयार करने के लिए निष्ठा प्रशिक्षण 3.0 की भी चर्चा की | उनका अभिभाषण शिक्षा के क्षेत्र में हमे आगामी लक्ष्यों तथा उन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु हमारे प्रयासों और प्यासों को सफल बनाने हेतु सर्वोच्च स्तर पर चल रही कार्ययोजना निर्माण की प्रक्रिया पर केन्द्रित था | उक्त कार्यक्रम में बच्चों के अतिरिक्त विद्यालय के प्राचार्य नरेश बाबु अग्रवाल , विद्यालय के शिक्षक सर्वश्री एस . सी . साहू , मानस कुमार , डी.की. निर्मल , यशवंत सिंह यादव , आर.एस. चौधरी , अमित कुमार ,नरेश प्रधान , शिक्षिका रिजवाना अली, इन्द्रजीत सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments