Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

डा रंजू ने पथ निर्माण मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव से मिल उच्च स्तरीय आर सी सी पुल के निर्माण की मांग की

 

पुल शीघ्र निर्माण का मिला आश्वासन




सीतामढ़ी- पूर्व मंत्री डा रंजू गीता ने पथ निर्माण मंत्री एवं विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिल बाजपट्टी नरहा  सोनमनी टोल स्थित की सडक में पूरब वाली आर सी सी पुल तथा इसी पथ के रसलपुर-गाढा पथ पर उच्च स्तरीय पुल की प्रशासनिक स्वीकृति के साथ निविदा कराये जाने की मांग की। डा रंजू ने कहा कि 17 जुलाई 2019 को आये प्रलयंकारी बाढ़ के कारण पुर्व का आर सी सी पुल पानी के तेज बहाव के कारण बह गया है, जिसके कारण 5-6 पंचायत के लोगों का प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है। सोनमनी टोल टापू में परिवर्तित हो गया है। पूर्व में भी विभाग का ध्यान आकृष्ट करा चुकी हूं। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क में पांच उच्च स्तरीय पुल की बहुत आवश्यकता है। एक पुल जो मधुबन बाजार के बनगांव बाजार एवं प्रखंड मुख्यालय को जोड़ता है। 



इस पुल का डीपीआर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए तीन वर्षों से लंबित है। वहीं उन्होंने सचिव का ध्यान सोनमनी टोल स्थित ध्वस्त पुल का प्रशासनिक स्वीकृति के साथ अन्य 19वें-20वें किमी पर पूर्व से चयनित की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने का कि सुचारू आवागमण के लिए शीघ्र निर्माण की स्वीकृति दी जाय। गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों से डा रंजू लगातार प्रयासरत है। डा रंजू का कहना है कि पुल का निर्माण हो जाने से भविष्य में बाढ़ के पानी से आवागमन बाधित नही होगा। पथ निर्माण मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में शीघ्र कारवाई की जायेगी।





Post a Comment

0 Comments