Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को किया सशक्त: डा रंजू गीता

 


सीतामढ़ी- पूर्व मंत्री डा रंजू गीता ने महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण के प्रणेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मिलकर उनका अभिनंदन किया। डा रंजू ने कहा कि बिहार में महिलाओं की तरक्की खुशहाली के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं उत्थान के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जिससे महिलाएं सशक्त एवं सबल हुई है। वहीं महिलाओं में मौन क्रांति का संचार हुआ है।

  "महिला दिवस" के अवसर पर प्रत्येक वर्ष हम महिलाएं अपने को गौरवान्वित महसूस करती हूं। परंतु हम बिहार की महिलाओं को असली गौरव तो तब मिला जब सत्ता संभालते ही माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत के कारण महिलाओं को जिला परिषद अध्यक्ष , मेयर, मुखिया, प्रमुख समेत अन्य पदों पर आसीन होने का अवसर मिला। पुलिस में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया तथा सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। जीविका कार्यक्रम के तहत 10 लाख 34 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन कर 1 करोड़ 27 लाख से भी अधिक महिलाओ को जोड़ा गया। जिससे महिलाएं आत्म निर्भर बन रही है। महिलाओं में  उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री महिला  उद्यमी योजना की स्वीकृति देकर 5 लाख तक ब्याज मुक्त कर्ज दिया जा रहा है। यही नही अब इंटर पास बालिकाओं को 25 हजार एवं ग्रेजुएट को 50 हजार की रूपये की सहायता राशि दी जा रही है। बिहार राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण को 50 हजार एवं लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण को 1 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। फलस्वरूप आज महिलाएं दहलीज से बाहर निकलकर समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

           उन्होंने कहा कि नारी के लिए गौरवशाली दिन "महिला दिवस" पर सचमुच बिहार की महिलाओं को आजादी दिलाने वाले माननीय मुख्यमंत्री महोदय का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त कर गौरवान्वित महसूस करती हूं।




Post a Comment

0 Comments