प्राइम न्यूज़ : नानपुर - थाना क्षेत्र के एक गांव में 13वर्षिय नाबालिग लड़की के साथ शराब के नशे में घुत युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
इस बाबत पीड़ित लड़की के परिजनों ने सीतामढ़ी टाउन थाना में बेदौल गांव के युवक रामकिशोर दास के साथ तीन चार अन्य के विरुद्ध एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना बीते शुक्रवार संध्या लगभग साढ़े सात बजे की है। जब नाबालिग लड़की परोस में भोज खाने गई थी। भोज खाकर लड़की अपने घर लौट रही थी। तभी युवक रामकिशोर दास लड़की का मुंह दबाकर उठाकर पास ही अपने स्कार्पियो गाड़ी में ले गया। और शराब के नशे में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वहीं इस बीच लड़की के परिजन अपने पुत्री को ढूंढ रही थी और उधर शराब के नशे में घुत युवक लड़की के साथ स्कार्पियो गाड़ी के गेट व शिशा बंद कर दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दिया। और पुलिस खोजबीन में लगी रही।
इसी बीच रात्रि लगभग दो बजे के आसपास खून से लथपथ आधे अधूरे कपड़े में लोगों ने लड़की को देखा। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। उसके बाद परिजनों ने लड़की को अपने घर लाया और शनिवार को सुबह सीतामढ़ी महिला थाना में पहुंचीं।
जहां महिला थानेदार के द्वारा डांट फटकार के भगा दिया गया। जब परिजनों ने विरोध किया तो पीड़िता के परिजनों से लिखित आवेदन देने को बोली। पीड़िता के परिजन आवेदन लिखवाने के लिए भटकती रही। इस बीच समय बिताता रहा। पीड़िता के परिजन जब वरिय अधिकारी से शिकायत करने की बात कही तब थाने में आवेदन लिया गया।
वहीं इस मामले की जानकारी होने के तुरंत बाद पुपरी डीएसपी बिनोद कुमार पीड़िता लड़की के घर पहुंच गहन छानबीन किया।
वहीं इस बाबत डीएसपी बिनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता लड़की का वयान लिया गया है। तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
0 Comments