Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बोखड़ा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति का मतगणना समाप्त।

 बोखड़ा प्रखंड: (प्राइम रिपोर्टर) निर्वाची पदाधिकारी ने जीते हुए सभी सदस्य को दिया जीत का  प्रमाणपत्र। 




बोखड़ा - प्रखंड कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लिए हुए चुनाव में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनैना देवी निर्वाचित हुए।सुनैना देवी को 797 मत मिले जबकि सुजीत कुमार को 757 मत प्राप्त हुआ।सुनैना देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुजीत कुमार को 40 मतों के अंतर से पराजित किया।इसी तरह से अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सहनी निर्वाचित हुए।मनोज कुमार सहनी ने 841 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी योगी सहनी को 182 मतों के अंतर से पराजित किया।जबकि प्रबंध कार्यकारणी समिति के सदस्य पद के लिए जगरनाथ सहनी, निर्मला देवी, रणविजय कुमार,राजू सहनी,रानी देवी,रामअशीष सहनी,रामप्रमोद सहनी,रिंकू देवी,रीता कुमारी,रामश्रेष्ट सहनी एवं मंगली देवी निर्वाचित हुए।निर्वाचित घोषित किए गए प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री सह कोषाध्यक्ष,समिति के अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारणी समिति के ग्यारह सदस्यों को शुक्रवार की देर रात निर्वाची पदाधिकारी रीता कुमारी ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। वहीं प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री पद पर लंबे समय तक  काबिज रहने वाले बागरवन गांव निवासी सुजीत कुमार को इस बार के चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा है।



।मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद पर अपनी पराजय को स्वीकार करते हुए कहा है की मत्स्यजीवी सहयोग समिति के ग्यारह प्रबंध कार्यकारणी समिति के सदस्यों में से नौ सदस्य उनके गुट के ही है।जबकि दो सदस्य निर्वाचित मंत्री के गुट के है।उन्होंने कहा की वह आगे भी मछुआरों के हित व उनके हक के लिए लड़ते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments