Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

भारत जोड़ो आंदोलन के बांका से बोधगया तक के रूट चार्ट का कार्य प्रारंभ


बांका से बोधगया तक का सफर कैसा होगा भारत जोड़ो आंदोलन का- 



बिहार में बांका से बोधगया तक प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के रूट चयन हेतु गुरुवार सीतामढ़ी पहुंचे बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष का जिला युवा कांग्रेस शम्स शाहनवाज ने जोरदार स्वागत किया। जिला कांग्रेस नेताओं के साथ कुमार आशीष ने पुपरी, बाजपट्टी, सीतामढ़ी शहर, परसौनी होते हुए शिवहर के रूट और पदयात्रियों के ठहराव स्थल को लेकर विचार विमर्श किया।प्रस्तावित यात्रा से जुड़ी तैयारियों के बारे में कुमार आशीष ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा ने देशवासियों में नई उम्मीद जगाई है। उसी कड़ी में बिहार में बांका से बोधगया तक जारी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रूट के चयन को लेकर काम शुरू हो गया है। अगले दो दिनों में पूरे रूट का खाका प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह को सौंप दिया जाएगा। अगले कुछ दिनों में यात्रा का रूट निर्धारित कर अधिसूचित कर दिया जाएगा। यात्रा में  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जोड़ो यात्रा बिहार की राजनीतिक-सामाजिक बदलाव की पटकथा लिखेगा। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि रकटू प्रसाद, कमलेश सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, रूपम झा, सैयद तनवीर अनवर, दिलीप पांडे, हैदर अंसारी, एजाज अनवर, राजीव कुशवाहा, मो.आलमगीर, संजय सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे


Post a Comment

0 Comments