(प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) नानपुर - थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव के वार्ड 3 में एक युवक ने अपने ही पत्नी को बीती रात गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी आज सुबह लोगों को हुई। मृतका की शव की पहचान गौड़ा गांव के वार्ड तीन निवासी कन्हैया यादव की पत्नी पुष्पा देवी उम्र 23वर्ष के रूप में की गई है।घटना की जानकारी होते ही अहले सुबह घटनास्थल पर लोगों की भारी उड़ पड़ी। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश रंजन, सअनि राकेश झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं लोगों के द्वारा घटना की जानकारी होने पर मृतक के पिता भुवन यादव डुमरा थाना अंतर्गत अपने गांव विश्वनाथपुर से गौड़ा पहुंचें। इन्होंने पुलिस को बताया है कि मेरी पुत्री से ससुराल वालों के द्वारा दहेज की मांग की जाती थी। डीमांड पुरी नहीं होने पर प्रताड़ित किया जाता था। इस कारण मेरी पुत्री को इसके ससुराल वालों ने मिलकर मेरी पुत्री को गला दवा कर हत्या कर दिया।जबकि मृतक के गले पर गला दबाकर हत्या करने का उंगलियों का निशान देखा गया। इस दौरान पुष्पा को हत्या करने के बाद गले में फंदा लगाकर छत फंखा में टांग दिया। ताकि किसी को कोई शक नहीं हो। उसके बाद शव को फंदे से उतारकर नीचे जमीन पर रख दिया। ताकि आसपास के लोगों को यकीन हो जाए की महिला ने खुद ही अपने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है। आसपास के लोगों के द्वारा जानकारी मिली की बीती रात किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच खूब झगड़ा हुआ और इसी से आक्रोशित होकर कन्हैया ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर महिला की निर्मम हत्या कर दिया।
विदित हो कन्हैया की शादी लगभग छः वर्ष पूर्व डुमरा थाना के विश्वनाथपुर गांव के भूबन यादव की पुत्री पुष्पा कुमारी से शादी हुई। इस बीच एक पुत्र अमन कुमार उम्र चार वर्ष व पुत्री आकांक्षा कुमारी उम्र दो वर्ष को जन्म दिया। थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। कहा कि मामले की छानबीन जारी है। कहा कि मृतका के परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने का इंतजार है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।.
0 Comments